अरनोद: नाले का निर्माण पूरा होने से मोहल्लेवासियों में खुशी, राजस्व मंत्री हेमंत मीणा और आयुक्त नितिन मेरावत का जताया आभार
नगर के बड़ी चक्की हनुमानजी मोहल्ले में नाले का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। लंबे समय से जल निकासी की समस्या से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने की उम्मीद है। विशेषकर बरसात के दिनों में जलभराव के कारण मोहल्लेवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। नाले के निर्माण से अब वर्षा जल की निकासी सुचारू रूप से हो सकेगी