मुरैना नगर: अम्बाह बायपास पर हादसे में राजस्थान के धौलपुर का युवक गंभीर घायल,जिला अस्पताल में भर्ती,नशे की लत का खुलासा।
मुरैना नेशनल हाईवे-44 स्थित अम्बाह बायपास के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से राजस्थान के धौलपुर निवासी जतिन गुर्जर गंभीर रूप से घायल हो गया।राहगीरों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया,जहां उपचार के बाद भर्ती किया गया।परिजनों के अनुसार जतिन नशे का आदी है और मुरैना नशे का इंजेक्शन लगवाने आता है।परिजनों ने प्रशासन से कार्रवाई और नशामुक्ति की मांग की।