सुपौल: मध्य पूर्व संकट के बीच सुपौल प्रशासन अलर्ट, एलपीजी आपूर्ति पर 24 घंटे निगरानी
Supaul, Supaul | May 25, 2026 मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के कारण LPG गैस एवं पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए सुपौल जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी सावन कुमार के निर्देश पर जिले में गैस आपूर्ति की लगातार निगरानी की जा रही है तथा नियंत्रण कक्ष को सक्रिय कर 24 घंटे मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई है।