कोंडागांव: केशकाल में भाजपा को बड़ा झटका, 6 पार्षदों ने दिया इस्तीफा
नगर पंचायत केशकाल में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के छह पार्षदों ने मंडल अध्यक्ष को इस्तीफा सौंपते हुए संगठन के प्रति नाराजगी जताई है। हालांकि संगठन ने अभी इस्तीफे स्वीकार नहीं किए हैं और वरिष्ठ पदाधिकारी नाराज पार्षदों को मनाने में जुटे हैं। इस्तीफे के कारणों पर आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन मामला स्थानीय राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ है।