मांगरौल: मांगरोल क्षेत्र में तेज आंधी और बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ
Mangrol, Baran | May 3, 2025 अचानक मौसम बदलाव और तेज हवा के साथ आंधी तथा बारिश से जन जीवन प्रभावित हुआ। शनिवार शाम 7 बजे मिली जानकारी के अनुसार सायं काल आई तेज हवा के कारण राहगीरों तथा वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मांगरोल मंडी में रखी व्यापारियों की अनाज की बोरियां भीग गई। वही मंडी में पड़े किसानों के अनाज के ढेर भी भीग गए।