मांगरौल: राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खानपुरिया में विद्यालय उत्थान नवाचार भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया
Mangrol, Baran | May 1, 2025 राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खानपुरिया में विद्यालय उत्थान नवाचार भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय की मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति हेतु भामाशाह सम्मान समारोह में भामाशाहों के माध्यम से करीब 40000/ रुपए का जनसहयोग एकत्रित कर विघालय प्रबंधन समिति को सुपुर्द किया। समारोह में सभी भामाशाहों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।