ग्वालियर गिर्द: Taxi ड्राइवर ने मरने से पहले बनाया वीडियो, पत्नी से था प्रताड़ित, झूठे दहेज़ के केस में फंसाने का लगाया आरोप
महलगांव स्थित सिंधिया नगर मल्टी में एक टैक्सी चालक सुरेश शाक्य ने मंगलवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले सुरेश ने अपनी पत्नी उसकी बडी बहन-बहनोई पर गंभीर आरोप लगाए है। उसका आरोप है कि पत्नी किसी के बहकावे में है। उसपर झूठे मारपीट और दहेज़ उत्पीड़न के मामले दर्ज कराये गए है। सुरेश ने कथित तौर पर आत्महत्या से पहले वीडियो रिकॉर्ड किया था।