नटेरन: महिला कांग्रेस में संगठन सृजन का आयोजन, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष हुई शामिल, नटेरन शमशाबाद से भी आए कार्यकर्ता
शमशाबाद नटेरन गंजबासौदा सहित विदिशा जिले के सभी तहसीलों से जिला कांग्रेस कमेटी और महिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी सदस्य विदिशा में आयोजित संगठन के आयोजन में शामिल हुए। मुख्य अतिथि के रूप में महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी मंगलवार शाम 6 बजे शामिल हुई उन्होंने विदिशा की बदहाल स्थिति को देखते हुए 200 करोड रुपए का पैकेज विदिशा के लिए मांगा।