रामपुर कॉलेज में मनाया अंतरराष्ट्रीय ओजोन दिवस, विभिन्न प्रतियोगिताओं का किया आयोजन
Bushahr Today TV
रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय रामपुर में अंतरराष्ट्रीय ओजोन दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कॉलेज की ईको क्लब इकाई और ज्योग्राफिकल सोसाइटी ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का आयोजन किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे | कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य महोदय ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए मॉडल्स व best out of waste कलाकृतियों की सराहना की और उनसे संवाद साधते हुए विभिन्न विषयों पर प्रश्न-उत्तर किए। प्राचार्य ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां छात्रों में व्यावहारिक ज्ञान और रचनात्मक सोच को बढ़ावा देती हैं।इसके पश्चात महाविद्यालय प्रांगण से नए बस स्टैंड तक एक पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को जल संरक्षण, प्लास्टिक उन्मूलन और स्थानीय पर्यावरणीय समस्याओं के प्रति जागरूक किया गया।
इस कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ (Environmental Pledge) दिलाई गई, ताकि वे प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए एक जागरूक और सशक्त नागरिक की भूमिका निभा सकें | इसके साथ छात्र और छात्राओं के द्वारा महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में नारा लेखन, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, मॉडल मेकिंग, पोस्टर मेकिंग आदि करवाई गई।
इन प्रतियोगिताओं में मॉडल मेकिंग में प्रवीण और उसके समूह ने प्रथम, सहवाग और उसके समूह ने द्वितीय, मनप्रीत और उसके समूह ने तृतीय स्थान हासिल किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में नोशीन ने प्रथम, नेहा ने द्वितीय और लोकेश ठाकुर ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसके पश्चात नारा लेखन प्रतियोगिता में विशाखा ने प्रथम, मुस्कान ने द्वितीय और नैना देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
ट्रेडिशनल इकोफ्रेंडली आइटम्स में हेमराज और उसके समूह ने प्रथम स्थान, साक्षी और उसके समूह ने द्वितीय स्थान और नेहा और उसके समूह ने तृतीय स्थान हासिल किया।
बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट में, श्वेता और उसके समूह ने प्रथम स्थान, आरती और उसके समूह ने द्वितीय स्थान और नोशीन ने तृतीय स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में डॉ. अनीता कुमारी और कुशाल शर्मा ने अपनी भूमिका निभाई। विद्यार्थियों ने इन गतिविधियों में बढ़ चढ़कर भाग लिया।
Ani, Kullu | Sep 17, 2026