सिमडेगा: सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा: सिमडेगा के जिला टॉपर प्रथम अग्रवाल और सेकेंड टॉपर को स्कूल में किया सम्मानित
सीबीएसई 10वीं बोर्ड की परीक्षा में सिमडेगा जिला टॉपर रहे प्रथम अग्रवाल एवं द्वितीय स्थान साद खान को शनिवार को 2:00 बजे कार्यक्रम आयोजित कर हिलव्यू पब्लिक स्कूल ने सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि 2017 में स्कूल की स्थापना के बाद पहली बार यह विद्यालय सीबीएसई में परीक्षा दिया और जिला टॉपर देने का गौरव हासिल हुआ।