बदायूं: बदायूं के जिला अधिकारी ने पड़ौआ गांव के प्राथमिक विद्यालय में पोलियो बूथ का फीता काटकर किया शुभारंभ
Budaun, Budaun | Dec 8, 2024 बदायूं जनपद के ब्लॉक लगत के गांव पड़ौआ गांव के प्राथमिक विद्यालय में जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने पल्स पोलियो बूथ का फीता काटकर शुभारंभ किया। वहीं जिलाधिकारी ने पल्स पोलियो बूथ पर गंभीर बीमारी से बचाव हेतु खुराक पिलाई। आपको बता दें पल्स पोलियो अभियान चलाकर शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई जा रही है।