शिवपुरी नगर: डाक लेकर शिवपुरी लौटे आरक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस महकमे में शोक
शिवपुरी जिले में पदस्थ पुलिस आरक्षक वीरेंद्र पाण्डेय उम्र 40 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, आरक्षक वीरेंद्र पाण्डेय पिछले लगभग ढाई साल से मायापुर थाना में पदस्थ थे। उनका परिवार शिवपुरी शहर के पोहरी चौराहा पर रहता है।