नौगावां सादात: नौगांवा क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन, भाजपाइयों ने सुनी मां की बात
नौगांव सादात नगर पंचायत क्षेत्र के बूथ संख्या 241, मोहल्ला अलीनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 133वें 'मन की बात' कार्यक्रम को सुना गया। यह कार्यक्रम भाजपा के नामित सदस्य और पूर्व जिला मंत्री वीरेंद्र सिंह सैनी के कैंप कार्यालय पर आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नमो ऐप के माध्यम से मोबाइल पर प्रधानमंत्री का संबोधन सुना।