नबीनगर: टंडवा थाना कांड संख्या-16/2004 में 22 साल बाद हत्या मामले में आया फैसला, दोषी को सुनाई गई उम्रकैद
करीब 22 वर्षों तक चली न्यायिक प्रक्रिया के बाद बहुचर्चित हत्या मामले में पीड़ित परिवार को आखिरकार न्याय मिल गया। व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव रंजन कुमार की अदालत ने नवीनगर प्रखंड के टंडवा थाना कांड संख्या-16/2004 में मंगलवार को फैसला सुनाते हुए लखन भुईयां को हत्या का दोषी पाकर आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 20 हजार रु