थाना फरिहा क्षेत्र दुगना निवासी 50 वर्षीय करतार सिंह पुत्र छोटेलाल बिल्टीगढ रोड पर गैस एजेंसी पर आया था। इस दौरान घुनपई रोड एनएच2 पर पैदल निकल रहा था, इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। परिजन जानकारी पर पहुंचे, जिला अस्पताल लाते लाते रास्ते में मौत हो गई।