गोरखपुर: सेंट एंड्यूज कॉलेज में धर्मांतरण का मामला सामने आया, कॉलेज प्राचार्य ने जांच के बाद कार्रवाई का दिया आश्वासन
सेंट एंड्रयूज कॉलेज की एक महिला कर्मचारी ने उच्चाधिकारियों से शिकायत किया है कि कॉलेज में नौकरी और धन का लालच देकर धर्मांतरण कराया जाता है,और धर्मांतरण कर चुकी महिलाओं व बच्चियों के शोषण का भी गम्भीर आरोप लगाया है।इस मामले की जांच के लिए उच्च शिक्षा विभाग और प्रशासन की टीम कर रही है।इसको लेकर कॉलेज प्राचार्य ने बताया कि कॉलेज से 2 लेटर आया है।जांच चल रही है।