कासगंज: यातायात पुलिस ने विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया, 334 चालान किए, 6 बुलेट बाइक सीज
कासगंज पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती दिखाते हुए 3 दिवसीय विशेष अभियान के तहत कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत वाहन चेकिंग की गई। इस दौरान ओवरलोडिंग, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, गलत दिशा में वाहन चलाना, मोबाइल पर बात करते हुए ड्राइविंग, मॉडिफाइड साइलेंसर समेत विभिन्न उल्लंघनों पर कार्रवाई की।