चाईबासा: ग्रामीण क्षेत्र से भटककर तीन बच्चे पहुंचे चाईबासा शहर, चाइल्ड हेल्पलाइन को सुपुर्द, परिजनों की तलाश जारी
ग्रामीण क्षेत्र से रविवार देर रात तीन बच्चे किसी कारणवश रास्ता भटककर चाईबासा पहुँच गए थे, डरे सहमे हैरान परेशान होकर बीएसएनएल ऑफिस के सड़क किनारे बैठकर रो रहे थे, उल्लेखित मार्ग से गुजर रहे कांग्रेस के जिला प्रवक्ता सह सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय की नजर पड़ी तो उन्होंने बच्चों के पास जाकर उनका घर तथा परिजनों के बारे में जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया।