जगदलपुर: बस्तर में मनाया गया पंचायती राज दिवस, एआई टूल 'सभासार' और 'निर्णय' ऐप से डिजिटल हुई ग्राम सभाएँ
बस्तर जिले में शुक्रवार दोपहर 2 बजे राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर ग्रामीण विकास और सशक्तिकरण की एक नई इबारत लिखी गई। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के तत्वाधान में जिला स्तर और विकासखंड पर आयोजित इन कार्यक्रमों में पंचायत प्रतिनिधियों, अधिकारियों और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई।