मुज़फ्फरनगर: मुजफ्फरनगर पुलिस की ऐतिहासिक कार्रवाई: 80 करोड़ की संपत्ति कुर्क, नशा तस्कर बाबू उर्फ रियाज की टूटी कमर
मुजफ्फरनगर में ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय नशा तस्कर बाबू उर्फ रियाज की 80 करोड़ रुपये से अधिक की 34 संपत्तियां कुर्क कर ली हैं। एनडीपीएस एक्ट के तहत हुई इस कार्रवाई में जमीन, मकान, कॉम्प्लेक्स और वाहन शामिल हैं। SSP संजय कुमार वर्मा ने कहा कि नशे से कमाई गई अवैध संपत्ति अब सुरक्षित नहीं रहेगी और अभियान लगातार जारी रहेगा