हरसूद: नया हरसूद छनेरा में अग्रसेन जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ
Harsud, Khandwa | Oct 11, 2026 रविवार को नया हरसूद छनेरा में अग्रसेन जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। अग्रसेन जयंती पर निकली शोभा यात्रा का रविवार शाम को जगह-जगह जोरदार स्वागत हुआ। रविवार शाम 5:30 बजे के लगभग मित्तल रेसिडेंसी से शोभा यात्रा प्रारंभ हुई थी। जो सडियापानी मार्ग, मेन रोड छनेरा, फीलगुड चौराहे से होते हुए सांई बाबा मंदिर पहुंची थी, जहां पर शोभा यात्रा का समापन हुआ।