मुगलसराय: मुगलसराय न्यू महाल इलाके में गोलगप्पा कारखाने में लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख
मुगलसराय के न्यू महाल इलाके में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे एक गोलगप्पा निर्माण कारखाने में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग में तैयार माल व कच्चा सामान जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। वही सूचना के बाद पहुंची दमकल टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।