आज़मगढ़: शहर कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन वज्रपात के तहत अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान किया
15 जून 2026 को उ0नि0 सौरभ त्रिपाठी चौकी प्रभारी रोडवेज उ0 नि0 अभिषेक कुमार मिश्रा चौकी प्रभारी सिविल लाइन पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त प्रियांशु मौर्य पुत्र प्रेमचंद मौर्या निवासी हीरा पट्टी थाना कोतवाली को प्राइवेट बस अड्डा से रात्रि 22:40 पर उसे गिरफ्तार करते हुए चालान कर दिया पुलिस ने बतायकि अभियुक्त के पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर एक जिंदा कारतूस बरामद किया