डीग: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल से वैवाहिक विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, डीग की प्रभावी मध्यस्थता से वैवाहिक विवादों से जुड़े दो पुराने मामलों का गुरुवार को आपसी सहमति के आधार पर सफलतापूर्वक निस्तारण कर दिया गया। मध्यस्थता की प्रक्रिया के दौरान दोनों पक्षों ने आपसी रजामंदी से अपने विवाद समाप्त करने पर सहमति जताई, जिससे लंबे समय से चले आ रहे न्यायिक विवाद का शांतिपूर्ण समाधान संभव हो सका।