जयसिंहनगर: एएसआई की ट्रैक्टर से कुचल कर हत्या करने वाले आरोपियों के मकान ग्राम पंचायत जमोड़ी में चला प्रशासन का बुलडोजर
जयसिंहनगर का जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत जमोड़ी में पुलिसकर्मी की ट्रैक्टर से कुचल कर हत्या करने वाले आरोपियों के घर पर रविवार को चला प्रशासन का बुलडोजर। कलेक्टर तरुण भटनागर के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में ग्राम जमोड़ी निवासी वाहन चालक विजय रावत एवं वाहन मालिक सुरेद्र सिंह के घर में जिला प्रशासन ने बुलडोजर चला कर अर्धपक्का मकान ध्वस्त किया।