बरवाला: बरवाला में भाकियू चढूनी जिला प्रधान ने दी जानकारी, जलौली टोल प्लाजा पर 11 किसान करेंगे भूख हड़ताल
पंचकूला से भारतीय किसान यूनियन चढूनी के जिला प्रधान नरेंद्र सिंह नया गांव ने वीरवार को बरवाला में जानकारी देते हुए बताया कि 13 फरवरी से हरियाणा पंजाब के बॉर्डर शंभू, खनौरी पर किसानों के द्वारा अपनी मांगों को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल 24 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे है जिनकी तबियत भी अब खराब रहने लगी है उनका हौसला