बरवाला: क्राइम ब्रांच सेक्टर 26 की टीम ने अफीम तस्कर को पकड़ा, सेक्टर 1 पंचकूला में पुलिस प्रवक्ता ने दी जानकारी
क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 की टीम गश्त पर थी तभी गुप्त सूत्र से सूचना मिली कि उपरोक्त व्यक्ति अफीम बेचने का काम करता है और वह अभी पंचकूला के सेक्टर 27-28 के डिवाईडिग रोड के पास किसी को अफीम बेचने के लिऐ खडा है। जिसके आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने दबिश करते हुए आरोपी को बताए गए स्थान से घेरा ड़ालते हुए काबू किया।