बरवाला: टोका गांव के पास दो कारों की हुई टक्कर, चालक बाल-बाल बचे
बरवाला खंड के गांव टोका के नजदीक दो कारों के आपस में टकराने का मामला सामने आया है। अभी तक हादसे के कारणों पता नहीं चल पाया है। वहीं हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है। यह हादसा शाम 7 बजे के करीब हुआ है। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को भी गंभीर चोटे नहीं आई है।