एकमा: तेज रफ्तार टोटो की टक्कर से एसआई गंभीर रूप से घायल, पटना रेफर
Ekma, Saran | Apr 4, 2026 एकमा थाना क्षेत्र के गंज गांव स्थित यशोदा भारत गैस एजेंसी के पास शनिवार की दोपहर करीब 2:00 बजे ड्यूटी पर तैनात एसआई ताज अहमद खान को एक तेज रफ्तार टोटो ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद अफरा तफरी मच गई। मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल उन्हें एकमा एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया।