कानपुर: डीसीपी ईस्ट ने अपराधियों के खिलाफ एक्शन लिया, पांच पर हिस्ट्रीशीट और चार पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की
डीसीपी ईस्ट श्रवण कुमार सिंह ने अपने क्षेत्र के अपराधियों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है। सोमवार रात 8:00 बजे कड़ी कार्रवाई करते हुए 4 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली। इसके साथ ही पांच पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया यह अपराधी लगातार सक्रिय थे। गुंडों पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई की गई है।