कानपुर: सरसैया घाट के पास जिला जज से मिले अधिवक्ता, समस्याओं की जानकारी दी
सरसैया घाट स्थित सिविल कोर्ट में व्याप्त समस्याओं को लेकर सेंट्रल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सोमवार दोपहर 3 बजे जिला जज प्रदीप कुमार सिंह से मिले। सेंट्रल बार एसोसिएशन के महामंत्री अधिवक्ता प्रवीण फाइटर ने न्यायालय कक्षों में बैठने के लिए कुर्सी न होने, कोर्ट भवन के सभी तलों पर शौचालय गंदे होने की समस्या बताई।