कानपुर: स्वरूप नगर स्थित नगर निगम में 15 नालों की सफाई के लिए नहीं आ रहे ठेकेदार, चौथी बार होगा टेंडर
नगर निगम के 20 अप्रैल से नाला सफाई की कवायद को ठेकेदार पलीता लगा रहे हैं। नगर आयुक्त की सख्ती के चलते 15 नालों की सफाई के लिए ठेकेदार आई नहीं रहे हैं। इसलिए अधिकारियों ने सोमवार दोपहर 3 बजे बताया कि जोन दो और छह के 15 नालों के टेंडर चौथी बार निकाले जाएंगे। तीन बार टेंडर में इन नालों में एक भी ठेकेदार नहीं आया।