प्रतापगढ़: पेट्रोलियम टैंकर और मोटरसाइकिल की भिड़ंत में मजदूर की मौत, पांच बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
सुहागपुरा। राष्ट्रीय राजमार्ग-56 पर मोटा मायंगा के पास शुक्रवार शाम हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजमल पुत्र रकना (40) निवासी आमलिया पठार, सुहागपुरा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार राजमल सुहागपुरा से घरेलू सामान खरीदकर मोटरसाइकिल संख्या आरजे-03-एसजी-6137 से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान प्रतापगढ़ से