भादरा: 22 वर्षीय युवती लापता, उसके पिता ने दर्ज कराई गुमशुदगी
भादरा क्षेत्र के एक गांव से 22 वर्षीय युवती लापता हो गई। वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। 8 सितंबर सुबह परिजनों को घर पर नहीं मिली। तलाश के बाद भी पता नहीं चला और मोबाइल बंद है। पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने बीएनएस धारा 140(3) में मामला दर्ज कर तलाश शुरू की।