फिरोज़ाबाद: टूण्डला थाना क्षेत्र के नवाब सिंह महाविद्यालय बेंदी की पुलिया NH-2 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत
थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के मोहम्मदाबाद निवासी 30 वर्षीय अंकुरेश प्रताप बीती रात बाइक से किसी काम से निकला था। थाना टूण्डला क्षेत्र नवाब सिंह महाविद्यालय बेंदी की पुलिया के पास NH-2 हाइवे पर अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस के साथ 108 एम्बुलेंस भी मौके पर पहुंची तथा मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।