उदवंत नगर: पिअनिया पास खौफनाक सड़क हादसे के बाद भीड़ ने व्यक्ति की पिटाई की, मूकदर्शक बने रहे लोग; महिला ने बचाई जान
भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पिअनिया पुल के समीप सड़क दुर्घटना का एक खौफनाक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ट्रैक्टर और बाइक के बीच हुई दुर्घटना के बाद बाइक ट्रैक्टर के अगले हिस्से में फंस गई है। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।