शिवपुरी जिला अस्पताल में आज सोमवार सुबह 9 बजे गेट पास को लेकर एक महिला अटेंडर और अस्पताल के महिला सुरक्षा गार्ड के बीच तीखी बहस और विवाद हो गया। महिला अटेंडर ने गार्ड पर बदतमीजी करने और अभद्रता के गंभीर आरोप लगाए हैं। यह घटना उस समय हुई जब महिला अटेंडर अपने एक रिश्तेदार मरीज के लिए अस्पताल में प्रवेश करना चाह रही थी, जिसे कथित तौर पर हार्ट अटैक आया है।