बेगूसराय: भाजपा कार्यालय में ग्रामीण उत्तरी मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित, कई भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए
भाजपा कार्यालय में ग्रामीण उत्तरी मंडल कार्य समिति की बैठक रविवार की दोपहर 2:00 बजे आयोजित की गई. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में नगर विधायक कुंदन कुमार मौजूद थे. इस मौके पर नगर विधायक ने कार्यकर्ताओं से संवाद कर पार्टी के आगामी कार्यक्रम एवं बूथ सशक्तिकरण पर बिंदुवार चर्चा की.