सिंगरौली: सिंगरौली में मानसून की पहली बारिश, 27.9 मिमी वर्षा दर्ज, बलिया नाला उफना, किसानों में खुशी
सिंगरौली जिले में गुरुवार दोपहर 3 बजे से 5 बजे के आसपास मानसून की पहली बारिश हुई। जिले में कुल 27.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई। खिरवा, मोरवा, जयंत और बैढ़न अंचल में करीब एक घंटे तक बारिश होती रही।बारिश के कारण यूपी की सीमा से लगा जयंत बनिया नाला उफान पर आ गया। इससे एक घंटे से अधिक समय तक यातायात बाधित रहा। एनटीपीसी विंध्याचल परिसर के कई नालों में भी पानी भर गया।