बिंदकी: बिंदकी में अधिवक्ता संघ के चुनाव के लिए अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए तीन-तीन लोगों ने किया नामांकन
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के तहसील स्थित अधिवक्ता सभागार कक्ष में अधिवक्ता संघ बिंदकी के चुनाव के लिए शुक्रवार की शाम 4:00 बजे तक नामांकन प्रक्रिया चली। कुछ लोगों ने गुरुवार को भी नामांकन किया था। 2 दिन चली नामांकन प्रक्रिया में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष तथा महामंत्री पद के लिए तीन-तीन लोगों ने नामांकन किया। अधिवक्ता संघ का 26 मई को मतदान होगा।