फतुहा: नदी थाना पुलिस ने सब्बलपुर से चोरी हुई सीएनजी ऑटो को तिरसिया गांव से बरामद किया
Fatwah, Patna | May 30, 2026 नदी थाना पुलिस ने सब्बलपुर निवासी मंजू देवी की एक माह पूर्व चोरी गई सीएनजी ऑटो को गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के तेरसिया गांव से बरामद किया है। सीएनजी ऑटो चुराने वाले चोर को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार चोर तेरसिया गांव निवासी मंगरु राय के पुत्र कंचन कुमार है। अपर थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि पूछताछ के बाद गिरफ्तार कंचन कुमार को जेल भेज दिया गया है।