चित्रकूट पहाड़ी ब्लाक के दरसेंड़ा में स्थाई गौशाला के ऊपर लटकती हाइटेंशन विद्युत लाइन हटाने की भारतीय किसान यूनियन ने समाधान दिवस में उठाई मांग पहाड़ी ब्लाक के दरसेंड़ा में स्थाई गौशाला के ऊपर से लटकती 11000 हाई टेंशन विद्युत लाइन को हटाने की मांग भारती किसान यूनियन में आज शनिवार की सुबह 11:00 बजे तहसील पहुंचकर आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में ज्ञापन पत्र सौंपा है संगठन के मीडिया प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि गौशाला के ऊपर से 11000 हाई टेंशन की लाइन गुजरी है जो मरम्मत न होने के कारण काफी नीचे लटकती दुर्घटना को दावत दे रही है देवेंद्र सिंह ने बताया कि कई बार विद्युत विभाग के संबंधित अधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया पर आज तक कोई भी अधिकारी समस्या सुनने को तैयार नहीं है उन्होंने बताया कि करंट की चपेट में आने से 10 से 12 गौवंशो की मौत भी हो चुकी है उन्होंने कहा कि अगर समय रहते विद्युत तारों को गौशाला के ऊपर से नहीं हटाया गया तो किसी दिन और बड़ी दुर्घटना हो सकती है जिसको लेकर उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस में ज्ञापन सौंपा है