चित्रकूट कर्वी कालूपुर पाही में दबंग द्वारा सार्वजनिक रास्ते में नाली का पानी बहाने की शिकायत लेकर महिला पहुंची कर्वी तहसील समाधान दिवस में की शिकायत मामला चित्रकूट जनपद के कर्वी नगर पालिका क्षेत्र के कालूपुर पाही का जहां की रहने वाली महिला न दबंग पर उनके घर के सामने सार्वजनिक रास्ते पर नाली का गंदा पानी बहाने के आरोप लगाया है और आज शनिवार की दोपहर 11:30 बजे कर्वी तहसील पहुंचकर आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में मामले की शिकायत की है पीड़िता ममता सोनी ने बताया कि उनके घर के सामने से गुजरने वाले सार्वजनिक रास्ते पर दबंग रमाकांत त्रिपाठी द्वारा घर से निकला गंदा पानी बहाया जाता है जिससे रोड पर जल भराव रहता है जलभराव होने से मोहल्ले में गंदगी का माहौल बना रहता है रमाकांत से नाली का पानी रोड में न बहाने को बोलने पर रमाकांत द्वारा अपने नौकरो से गाली गलौज कराया जाता है जिसकी शिकायत पीड़िता द्वारा कई बार कोतवाली कर्वी में की गई तथा 4 से 5 बार समाधान दिवस में भी की गई पर आज तक संबंधित अधिकारियों द्वारा उसकी समस्या का समाधान नहीं किया गया जिससे थक हार कर पीड़िता आज फिर तहसील पहुंचकर आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में मामले की शिकायत की है