नदबई: नदबई में खुले नाले में गिरी गाय, आधे घंटे तक चला रेस्क्यू, रस्सियों से बाहर निकाला गया
नदबई के परशुराम मैरिज होम के पास खुले नाले में गाय गिर गई। करीब आधे घंटे की मशक्कत कर गाय को बाहर निकाला गया। गाय की आवाज सुनकर आसपास के लोगों का ध्यान नाले की ओर गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने देखा कि एक गाय नाले में फंसी हुई है और बाहर निकलने के लिए संघर्ष कर रही है।