मुगलसराय: मुगलसराय में 77वें बैसाखी समारोह की शुरुआत, गैस सिलेंडर को लेकर जिला पूर्ति अधिकारी पर वादा खिलाफ़ी का आरोप
मुगलसराय के जी.टी. रोड स्थित गुरुद्वारा में तीन दिवसीय बैसाखी समारोह शुरू हो गया है।तो वही आज सोमवार दोपहर 12 बजे गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने लंगर के लिए गैस सिलेंडर न मिलने पर जिला पूर्ति अधिकारी पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। कमेटी का कहना है कि मजबूरी में उन्हें बाजार से महंगे दामों पर सिलेंडर खरीदने पड़े। समारोह में 5 से 6 हजार श्रद्धालु पहुंचे।