इंदौर: हीरा नगर में शासकीय जमीन की नोटरी पर फर्जी रजिस्ट्रियां कर बेचने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
Indore, Indore | Mar 22, 2025 इंदौर के हीरा नगर थाना पुलिस ने न्यायालय से मिले आदेश के बाद हीरा नगर क्षेत्र के ही जय सिंह ठाकुर, दीपिका ठाकुर और रोहित पुरोहित के खिलाफ शासकीय जमीनों के फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोगों से धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया है। जिसमें सुखलिया निवासी मनोहर वाघ ने पहले पुलिस को शिकायत की थी। जिसमें न्यायालय के आदेश पर तीनों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।