होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम नगर पालिका ने आवारा पशुओं को नगर सीमा से बाहर किया, पशु पालकों को दी समझाइश
नर्मदापुरम नगरपालिका की टीम द्वारा आवारा पशुओं को नगर सीमा से लगातार बाहर किया जा रहा है। शनिवार शाम करीब 4 बजे हाका दल प्रभारी गगन सोनी ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू यादव एवं सीएमओ हेमेश्वरी पटले के निर्देशन में नगर से आवारा पशुओं को बाहर किया जा रहा है। शनिवार को प्राप्त शिकायतों पर कार्यवाही करते हुए ग्वालटोली, कोठी बाजार, महिमा नगर, चक्कर रोड से पकड़ा गया