कायमगंज: गांव अचानकपुर की महिला ने लेखपाल पर रिश्वत लेकर मुआवजा न देने का आरोप लगाया, ब्लाक प्रमुख ने डीएम से कार्रवाई की मांग की
शमशाबाद के गांव अचानकपुर निवासी सुशील देवी पत्नी मुलायम सिंह के शिकायती पत्र के आधार पर 6 अप्रैल को गंगा नदी में भैस बचाने के प्रयास में डूबने से मौत हो गई थी।जांच लेखपाल रोहित अवस्थी ने की थी।आरोप कि लेखपाल रोहित अवस्थी ने भतीजे से पेटीएम के माध्यम से ₹2000 लिए थे।उसके बाबजूद भी मुआवजा नहीं दिलाया गया। ब्लॉक प्रमुख ने डीएम को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।