*दि सहारनपुर वॉइस / न्यूज़ 7*
*सच्चाई के साथ हरदम*
*👉🏾👉🏾 मिशन शक्ति फेज-5.0 का एक्शन: मिर्जापुर में महिलाओं-बालिकाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाला मनचला गिरफ्तार!!*
*👉🏾👉🏾 एंटी रोमियो टीम की कार्रवाई से मचा हड़कंप, जाटोवाला बस स्टैंड के पास से दबोचा गया आरोपी—BNS की धारा 296 में मुकदमा दर्ज!!*
*मिर्जापुर/सहारनपुर*
_मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर सहारनपुर पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना मिर्जापुर की एंटी रोमियो टीम ने सड़क पर आने-जाने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं पर कथित रूप से अश्लील टिप्पणी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, एंटी रोमियो टीम द्वारा क्षेत्र में चेकिंग एवं निगरानी की जा रही थी। इसी दौरान ग्राम जाटोवाला में पानी की टंकी के पास बस स्टैंड पर महिलाओं व बालिकाओं पर अश्लील टिप्पणी करने के आरोप में नौबाहर सिंह पुत्र स्व. हुकुम सिंह निवासी ग्राम जाटोवाला, थाना मिर्जापुर को गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने गिरफ्तारी के आधार पर थाना मिर्जापुर में मु0अ0सं0 268/26, धारा 296 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है!!!_