*दि सहारनपुर वॉइस / न्यूज़ 7*
*सच्चाई के साथ हरदम*
*👉🏾👉🏾ग्लोकल यूनिवर्सिटी के पास रफ्तार का कहर! तेज रफ्तार ट्रक ने भैंसा-बुग्गी को मारी जोरदार टक्कर, भैंसा और - चालक गंभीर !!*
*👉🏾👉🏾मिर्जापुर में देर रात भीषण हादसा, टक्कर से हवा में उछली भैंसा-बुग्गी! मौके पर पहुंची पुलिस, ट्रक चालक फरार!!*
*मिर्जापुर/सहारनपुर*
_थाना मिर्जापुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्लोकल यूनिवर्सिटी के समीप बीती रात तेज रफ्तार ट्रक ने भैंसा-बुग्गीयो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त बताई जा रही है कि भैंसा-बुग्गी हवा में उछल गई।हादसे में भैंसा और बुग्गी चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। सूत्रों के मुताबिक, बुग्गी चालक कासमपुर निवासी बताय जा रहा है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।घटना की सूचना मिलने पर मिर्जापुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। घायलों को उपचार के लिए भेजे जाने की सूचना है, हालांकि उनकी स्थिति को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।घटना से जुड़ी अन्य जानकारी पुलिस अथवा स्थानीय सूत्रों से प्राप्त होने पर खबर को तत्काल अपडेट किया जाएगा!!_